रायपुर

सरकारी नौकरी का फर्जी नियुक्ति पत्र दे,4.91 लाख वसूले, गिरफ्तार
04-May-2026 6:10 PM
सरकारी नौकरी का फर्जी नियुक्ति पत्र दे,4.91 लाख वसूले, गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 4 मई। फील्ड इन्वेस्टीगेटर के पद का फर्जी नियुक्ति प्रमाण पत्र देकर 4,91,000/- रूपए वसूलने वाले धोखेबाज शहनवाज खान को गिरफ्तार किया गया है। वह छ: महीने से फरार चल रहा था।

बीते  10 नवंबर 25 को युवती ने  रिपोर्ट दर्ज करायी कि आरोपी शाहनवाज खान के द्वारा राष्ट्रीय सांख्यिकीय कार्यालय रायपुर में फिल्ड इन्वेस्टीगेटर के पद पर उसे एवं उसके भाई को नौकरी दिलाने के नाम पर नगद एवं ऑनलाईन 4 लाख 91 हजार रूपये लेकर फर्जी नियुक्ति प्रमाण देकर धोखाधड़ी की थी। इस पर थाना सिविल लाईन में धारा 420, 467, 468, 471 का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।  आरोपी शहनवाज खान फरार था।  इसी दौरान  मिली जानकारी पर सिविल लाईन पुलिस की टीम ने शहनवाज को पकडक़र पूछताछ में उसने  धोखाधड़ी स्वीकार किया ।


अन्य पोस्ट