रायपुर
45 पौवा शराब के साथ कोचिया गिरफ्तार
04-May-2026 5:52 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 4 मई। उरला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 45 पौवा शराब जब्त किया गया।
4 मई को पुलिस ने विशाल कॉलोनी, डेरा पारा रोड क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी सालिकराम जगत 42 , निवासी एचपी कॉलोनी उरला को अवैध रूप से शराब परिवहन करते हुए पकड़ा।
आरोपी के कब्जे से 45 पाव शोले देसी मदिरा, जिसकी अनुमानित कीमत 4,500 रुपये बताई जा रही है, जब्त की गई है। इस मामले में उरला पुलिस ने आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
नॉर्थ जोन पुलिस कमिश्नरेट का कहना है कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस तरह के गैरकानूनी कार्यों में लिप्त लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


