रायपुर

शादी के बाद कार-जेवर, नगदी मांगे, ससुरालियों पर प्रताडऩा का आरोप
04-May-2026 5:51 PM
शादी के बाद कार-जेवर, नगदी मांगे, ससुरालियों पर प्रताडऩा का आरोप

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 4 मई। राजधानी में दहेज प्रताडऩा और घरेलू हिंसा के दो अलग-अलग मामलों में महिला ने ससुरालियों के खिलाफ मामला दर्ज कराई है। दोनों मामलों में काउंसलिंग के बाद समझौता नहीं होने पर पीडि़़त ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

टिकरापारा इलाके में जहां अपर्णा सोनी ने अपने पति, सास और ससुर पर दहेज की मांग को लेकर शारीरिक व मानसिक प्रताडऩा और लैंगिक उत्पीडऩ के आरोप लगाए हैं। उसने बताया कि दिसंबर 2025 में विवाह के बाद से ही उसे दहेज में कार और नगद लाने के लिए दबाव बनाया जाता था। उसका पति सौरभ सोनी, जो कांकेर जिले में व्याख्याता के पद पर कार्यरत है, पत्नी को पढ़ाई नहीं करने देता था और घर खर्च के लिए पैसे भी नहीं देता था। पीडि़ता ने यह भी आरोप लगाया है कि उसके साथ जबरन यौन संबंध बनाए गए और विरोध करने पर मारपीट की जाती थी। साथ ही, ससुराल पक्ष ने उसके सोने-चांदी के जेवर अपने पास रख लिए।

अर्पणा  ने 10 अप्रैल 2026 को महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद परिवार परामर्श केंद्र में दोनों पक्षों की काउंसलिंग कराई गई, लेकिन समझौता नहीं हो सका। शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 85 एवं 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है। वहीं गुढिय़ारी निवासी महिला केशर यादव ने अपने पति हेमंत दास यादव, सास और अन्य पर दहेज की मांग को लेकर मारपीट और करने का आरोप लगाया है। केशर ने बताया कि शादी के कुछ महीनों बाद से ही उसे लगातार प्रताडि़त किया जा रहा था।

बताया गया कि 17 अप्रैल को दहेज की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट की गई, जिसकी शिकायत उसने गुढिय़ारी थाना में दर्ज कराई थी। काउंसलिंग में कोई समझौता नहीं हो सका।


अन्य पोस्ट