रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 3 मई। राह चलते हीरो को विलेन ने जान लेने की नीयत से मारपीट की। इसी तरह से एक्सीडेंट के सेटलमेंट के बतौर 10 हजार न देने पर मारपीट भी हुई।
मिली जानकारी अनुसार अभनपुर रायपुर के बीच ग्राम चंडी में कल रात 10.30 बजे चुम्मन जांगड़े ने राहुल भारती 19 का रास्ता रोक बहुत हीरो बनता है कहते हुए गाली गलौज की।और जान से मारने की धमकी दे हाथ मुक्के और किसी धारदार वस्तु मारकर चोट पहुंचाया। राहुल ने आधी रात मामला दर्ज कराया। चुम्मन पकड़ से बाहर है।
इधर शनिवार शाम गोल बाजार स्थित दाबके स्कूल के सामने बजरंग चौहान ने कोटा कालोनी निवासी शुभाशीष राय 36 के साथ टक्कर हो गई। बजरंग ने एक्सीडेंट करने और सेटलमेंट के बतौर 10 हजार रुपए मांगे। इंकार करने पर उसने गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दे मारपीट की। देवाशीष ने शाम गोल बाजार पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराया। शनिवार को ही दोपहर सारथी चौक निवासी गीता बाई ,राजा ने गंदा पानी फेंकने को लेकर बबीता रूपलानी 52 के साथ गाली गलौज कर मारपीट की। जिला सहकारी बैंक शाखा भाठागांव परिसर में दीनदयाल शर्मा ने देवंतीन साहू 54 के साथ बैंक के कामकाज को लेकर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी।
सेक्टर 4 कमल विहार मैदान में क्रिकेट खेलने के दौरान विवाद पर आरडीए कालोनी बोरियाखुर्द निवासी फज़़ल अहमद 23 के साथ सरफराज खान, आरिफ व अन्य साथियों ने हाथ मुक्के से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। शनिवार रात दुर्गा मंदिर राजातालाब में गोलु, कोमल महानंदा, ने पुरानी रंजिश पर राहुल राव 25 के साथ मारपीट की। सभी मामलों की संबंधित थाना पुलिस ने धारा 296,351-2,115-2,126-2? का अपराध दर्ज कर लिया है।


