रायपुर
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल में सेल्स मैनेजर रह चुका था
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 3 मई। आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के नाम पर 63 लाख रू. का गबन करने वाले बीमा एजेंट मयूर बारमेडा को खमतराई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसने , भनपुरी के अमन अग्रवाल से निवेश के माध्यम से सुनियोजित तरीके से धोखाधड़ी की थी। वह, अमन एवं उनके परिजनों के निवेश के लिए जमा किए गए चेक की रकम को अन्य व्यक्ति के नाम से निवेश कर अन्य व्यक्तियों से प्राप्त रकम को स्वयं लाभ प्राप्त करता रहा। वह 2008-2022 तक आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी शाखा तेलीबांधा में सेल्स मैनेजर रह चुका है । अमन, की रिपोर्ट पर खमतराई पुलिस धारा-409,420 दर्ज कर उसकी तलाश कर रही थी।
उपायुक्त मयंक गुर्जर ने बताया कि अमनएवं परिजनों के नाम से अलग-अलग चेक के माध्यम से वर्ष 2014 से वर्ष 2021 तक ढ्ढष्टढ्ढष्टढ्ढ क्कह्म्ह्वस्रद्गठ्ठह्लद्बड्डद्य रुद्बद्घद्ग ढ्ढठ्ठह्यह्वह्म्ड्डठ्ठष्द्ग कंपनी निवेश करने के लिए राशि 63,00,000 रूपये प्राप्त किया। इसके एवज में निवेश एवं पॉलिसी संबंधी दस्तावेज की मांग करने पर मयूर बारमेडा ने किसी प्रकार का कोई दस्तावेज नहीं दिया। इस पर अमन ने कंपनी शाखा तेलीबांधा रायपुर में अपने पॉलिसी के संबंध में जानकारी प्राप्त करने पर उन्हें जानकारी मिली कि आरोपी मयूर बारगेडा द्वारा उनसे प्राप्त चेक का दुरूपयोग कर उक्त राशि को अन्य व्यक्तियों के नाम से निवेश कर उनसे प्राप्त धनराशि का सदोष लाभ प्राप्त किया है।इस पर ही मयूर बारमेडा के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराया था। उसकी पतासाजी कर मयूर बारमेडाको उनके प्रतिष्ठान चाय गोविन्दम पंडरी में दबिश देकर पकड़ा।
गिरफ्तार आरोपी - मयूर बारमेडा उम्र-44 वर्ष निवासी गीतांजलि नगर रायपुर।


