रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 3 मई। रायपुर पुलिस ने दिल्ली में दबिश देकर नाईजीरियन ड्रग्स नेटवर्क के नाईजीरियन तोचकू अफामे उर्फ प्रिन्स चार्ल्स ,दिल्ली निवासी सन्नी शर्मा को गिरफ्तार किया है। इनसे 9 लाख 70 हजार रूपये नगदी जप्त की गई।
इनसे पूछताछ में पुलिस ने दावा किया है कि नाईजीरिया से ड्रग्स रैकेट का संचालन हो रहा था। इनके द्वारा कोरियर से भेजे जाने वाले बी.पी. मशीन में ड्रग्स पैक कर भेजा जाता था। एसीपी स्मृतिक राजनाला ने बताया कि आरोपी नाईजीरियन युवक 2024-25 में वीजा उल्लघंन के लिए दिल्ली में जेल जा चुका है।
ये लोग छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों में कोकिन सप्लाय करते थे। इनसे नगदी रकम 9 लाख 70 हजार रूपये, 05 आईफोन/मोबाईल फोन कुल 11 लाख तथा 03 चेकबुक जब्त किए गए है। सन्नी शर्मा के खातो का ड्रग्स पैडलिंग के रकम लेन-देन के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था। बीते छ: महिने में 2 करोड़ के ड्रग्स मनी ट्रान्जेक्शन की जानकारी मिली है। राजनाला ने बताया कि आरोपियों के बैंक खातों में करोड़ो रूपये के पाये गये है लेन-देन जिसके संबंध में जांच की जा रही। इनके विरूद्ध थाना देवेन्द्र नगर में धारा 22बी नारकोटिक एक्ट दर्ज किया है।
एसीपी ने यह भी बताया कि इस वर्ष अब तक नारकोटिक एक्ट के 36 प्रकरणों में 93 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2,48,03,290/- रूपए कीमत का गांजा - 301.7 किलोग्राम, ओसियन ग्रो गांजा - 2.5 ग्राम, प्रतिबंधित नशली टेबलेट - 6278, एम.डी.एम.ए - 63.90 ग्राम, पार्टी पिल्स - 08 , कोकीन - 4.55 ग्राम, सिरप - 94 शीशी, डोडा - 0.547 ग्राम, नगदी - 301000 रूपए कार एसयूवी - 04 , बाइक - 05 , मोबाईल फोन - 47 , कट्टा - 01 तथा चाकू - 02 जब्त किए जा चुके हैं।
यह गिरफ्तारी 19 मार्च को गिरफ्तार कृष्ण गोपाल अग्रवाल निवासी विजय अग्रवाल उम्र 28 साल से हुई पूछताछ में मिले इनपुट पर की गई। इस पर पुलिस टीम को दिल्ली भेज कर तिलक नगर में चिन्हित कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने नाईजीरिया में बैठेे चिची नामक युवक द्वारा पूरक सिंडिकेट, ड्रग्स सिंडिकेट संचालित करना बताया।
गिरफ्तार आरोपी -सन्नी शर्मा पिता महेन्द्र कुमार शर्मा उम्र 26 वर्ष निवासी डब्ल्यू जेड 21 संतगढ़ शाहपुरा गली नं - 15 थाना तिलक नगर नई दिल्ली। तोचकू अफामे उर्फ प्रिन्स चार्ल्स उम्र 38 वर्ष निवासी लेगोस मारोको नाईजीरिया। हाल पता बुराडी बाबा कालोनी दिल्ली।


