रायपुर

स्कूटी चुराते कर्मी सीसीटीव्ही में कैद, कबीर नगर से भी एक पार
01-May-2026 6:43 PM
 स्कूटी चुराते कर्मी सीसीटीव्ही में कैद, कबीर नगर से भी एक पार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 01 मई। खम्हारडी और कबीर नगर इलाके में स्कूटी चोरी होने की दो वारदातें सामने आई है। इनमें से खम्हारडीह के सिविल कॉट्रैक्टर गोविंद ने अपने ही ऑफिस में काम करने वाले कर्मचारी पर स्कूटी चोरी करने का आरोप लगाया है। वहीं कबीर नगर में घर के बाहर से अज्ञात ने स्कूटी चोरी कर ली। दोनों ही मामलों में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं 305, 306 का अपराध दर्ज किया है। खम्हारडीह पुलिस के मुताबिक राजीव नगर, शंकर नगर निवासी सिविल कॉन्ट्रैक्टर गोविंद ने बताया कि उनके जीवन निकेतन सोसायटी स्थित ऑफिस में स्टाफ के उपयोग के लिए एक स्कूटी सीजी 04 एचटी 3808 रखा था जो ऑफिस के पार्किंग में रखा था।

30 अप्रैल की सुबह जब अन्य कर्मी स्कूटी लेने पार्किंग में गया तो वह वहां नहीं था। गाड़ी न मिलने पर आसपास पूछताछ की गई। आफिस में लगे सीसीटीवी फुटेज देखे गए। जिसमें 27 अप्रैल की रात करीब 10 बजे ड्राइवर संतोष वैष्णव स्कूटी ले जाते दिखा। जिसके बाद से आरोपी ऑफिर नहीं पहुंचा। चोरी गए स्कूटी की कीमत 72 हजार बताई गई है। गोविंद ने चोरी के शक में कर्मचारी संतोष के खिलाफ खम्हारडीह थाना जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई। उधर बीएसयूपी कॉलोनी, अवधपारा सोनडोंगरी निवासी रोशन ने शिकायत दर्ज कराई है कि 28 अप्रैल की रात 8 बजे उन्होंने अपनी स्कूटी को घर के बाहर हैंडल लॉक कर खड़ा किया था।

जो अगले दिन सुबह वहां नहीं था।  आसपास काफी तलाश के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला।

चोरी गई स्कूटी जिसकी कीमत लगभग 10 हजार रुपए आंकी गई है। बीती रात अज्ञात चोर स्कूटी का लॉक तोडक़र उसे चुरा ले गया।

दोनों मामलों में संबंधित थानों ने अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।


अन्य पोस्ट