रायपुर
चाकू लहराकर लोगों को धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार
01-May-2026 6:38 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 1 मई। एण्टी क्राईम एण्ड साइबर यूनिट और थाना सिविल लाइन पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार
किया है।
मिली जानकारी के अनुसार, 30 अप्रैल को सिविल लाइन थाना क्षेत्र के न्यू शांति नगर स्थित दलजीत अपार्टमेंट के पास युवक हाथ में चाकू लेकर लहरा रहा था और राहगीरों को डरा-धमका रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान सावन बघेल 19 के रूप में हुई है। जो गांधी नगर क्षेत्र का निवासी है। पुलिस ने उसके कब्जे से चाकू जब्त किया है।
आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के अंतर्गत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


