रायपुर

मायके से 10 लाख लाने का ससुरालियों ने बनाया दबाव, महिला थाना पहुंची
01-May-2026 6:37 PM
 मायके से 10 लाख लाने का ससुरालियों ने बनाया दबाव, महिला थाना पहुंची

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 1 मई। राजधानी के महिला थाना में दहेज प्रताडऩा का गंभीर मामला सामने आया है। गुढिय़ारी निवासी 27 वर्षीय महिला गीतिका त्रिपाठी ने अपने पति और सास के खिलाफ  मानसिक व शारीरिक उत्पीडऩ, मारपीट और दहेज की मांग को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ 3(5)85 का अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।

पीडि़ता गीतिका त्रिपाठी ने शिकायत में बताया कि उसका विवाह 11 जुलाई 2024 को फाफाडीह स्थित पाटीदार भवन में कुरूद निवासी अंकित त्रिपाठी के साथ हुआ था। शादी के कुछ ही समय बाद पति और सास उसे दहेज में कमी बताकर ताने देते और मायके से 10 लाख रुपए लाने का दबाव बनाया गया। मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ गाली-गलौज, मारपीट किया जाता रहा।

महिला ने आरोप लगाया कि पति ने उसके बैंक खाते से करीब 1.04 लाख रुपए जबरन ट्रांसफर करा लिए। इसके अलावा सोने-चांदी के जेवर भी चोरी कर बेच दिए। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट किया गया। गर्भावस्था के दौरान इलाज के लिए मायके से पैसे मंगवाने का दबाव बनाया गया।

पीडि़ता ने बताया कि पति अक्सर शराब के नशे में मारपीट करता था और आधी रात को मायके आकर भी विवाद करता था। इलाज और अन्य खर्च मायके वालों ने उठाया। पूर्व में महिला थाना में काउंसलिंग के दौरान पति ने सुधार का आश्वासन दिया था। लेकिन इसके बाद भी महिला को प्रताडि़त किया जाता था। जिससे परेशान होकर गीतिका ने पति और ससुरालियों के खिलाफ महिला थाना जाकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने धारा 85 एवं 3(5) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।


अन्य पोस्ट