रायपुर

कोर्ट परिसर में लोरमी कर महिला से मारपीट, किशोर पर चाकू से हमला
01-May-2026 6:36 PM
कोर्ट परिसर में लोरमी कर महिला से मारपीट, किशोर पर चाकू से हमला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 1 मई। राजधानी में मंगलवार को तेलीबांधा और सिविल लाइन इलाके में मारपीट और धमकी के मामले दर्ज हुए है। इनमें कोर्ट परिसर में महिला के साथ गाली गलौज, तेलीबांधा में किशोर पर चाकू से हमला हो गया।  मामले में पुलिस ने आरापियों के खिलाफ धारा 296, 351-2, 115-2,3-5 सहित अन्य धाराओं का अपराध दर्ज किया है।

पहली घटना तेलीबांधा के महावीर नगर निवासी छात्र नमन ने शिकायत दर्ज कराई है कि 28 अप्रैल की सुबह 5 बजे वह अपने दोस्त के साथ स्कूटी से नाश्ता करने राम मंदिर की ओर जा रहा था। इसी दौरान तेलीबांधा ब्रिज के पास एक युवक ओम ने उसे रोककर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने अपने पास रखे चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में नमन के पीठ चोंट आई, जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद आरोपी उसे जान से मारने की नियत से उसे दौड़ाकर मारने की कोशिश करता रहा। घायल छात्र किसी तरह वहां से भागकर मेकाहारा अस्पताल पहुंचा, जहां उसका इलाज कराया गया। शिकयत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।

उधर सिविल लाइन थाना में झझपुरीकला लोरमी निवासी राज अनंत ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह अपनी परिचित महिला के साथ पारिवारिक विवाद के मामले में जिला न्यायालय रायपुर आया था। दोपहर करीब 1 बजे जब वे गेट नंबर 3 से बाहर निकल रहे थे, तभी महिला के पति देवेन्द्रपुरी गोस्वामी ने महिला को देखकर गाली-गलौज शुरू कर दी। जिसका विरोध करने पर आरोपी ने साथियों ने मिलकर राज अनंत पर हाथ, मुक्कों से हमला कर दिया। बिच बचाव करने पर जान से मारने की धमकी दी। मारपीट के दौरान उसके जेब में रखा मोबाइल भी गुम गया। जो नहीं मिला। पुलिस ने शिकायत पर दोनों ही मामलों में आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।


अन्य पोस्ट