रायपुर

लव फॉर ह्यूमैनिटी नींव का 3 को संवाद, आनंद राठी होंगे शामिल
30-Apr-2026 5:22 PM
लव फॉर ह्यूमैनिटी नींव का 3 को संवाद, आनंद राठी होंगे शामिल

 ‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 30 अप्रैल। सेवाभावी संस्था लव फॉर ह्यूमैनिटी नींव का 3 मई को वीआईपी चौक स्थित एक होटल में टॉक शो का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में उद्योग एवं वित्त क्षेत्र के कई प्रतिष्ठित व्यक्तित्व उपस्थित रहेंगे, जिनमें छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य अतिथि शामिल हैं।

संस्था के सदस्यों ने बताया कि लव फॉर ह्यूमैनिटी प्लांट मानवता की सेवा एवं समाज में आशा की किरण निरंतर शिक्षण, स्वास्थ्य एवं सामाजिक सहयोग के क्षेत्र में कार्य कर रही है। संस्था विशेष रूप से कैंसर, किडनी ट्रांसप्लांट एवं अन्य गंभीर बीमारियों से मरीजों जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा में सहयोग कर रही है। इसी कड़ी में संस्था ने 3 मई रविवार राजधानी में देश के अग्रणी वित्तीय निवेश विशेषज्ञ आनंद राठी के साथ एक विशेष टॉक शो एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में निवेश के प्रभावी तरीके, आर्थिक समृद्धि के सूत्र एवं सुरक्षित भविष्य की वित्तीय योजना पर चर्चा होगी।

संस्था ने बताया कि यह आयोजन केवल निवेश तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में शिक्षा दान, जीवन दान एवं सेवा कार्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का भी उद्देश्य रखता है। संस्था इससे पूर्व भी भजन संध्या (अनूप जलोटा), कवि सम्मेलन काव्योदय जैसे विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से सामाजिक सहयोग कार्यों को आगे बढ़ा चुकी है।


अन्य पोस्ट