रायपुर

मार्निंग वॉक-राहगीर का मोबाइल छिन भागे नकाबपोश
30-Apr-2026 5:18 PM
मार्निंग वॉक-राहगीर का मोबाइल छिन भागे नकाबपोश

टिकरापारा, पंडरी, मोवा इलाके में वारदात

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 30 अप्रैल। राजधानी में लूट और झपटमारी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। राह चलते लोगों से आए दिन लूट और झपटमारी जैसी घटनाएं सामने आ रही है। इसी प्रकार टिकरापारा, पंडरी और आसपास के क्षेत्रों में मोबाइल लूट व खाते से रकम पार करने के तीन अलग-अलग मामले सामने आए हैं।

गोकुल नगर निवासी यशवंत साहू से मॉर्निंग वॉक के दौरान लूट हो गई। 23 अप्रैल की सुबह करीब 4.45 बजे गार्डन के पास दो अज्ञात बाइक सवार युवकों ने उसका रास्ता रोककर गुप्ती दिखाकर उसके पास रखे मोबाइल लूटा फिर धमकाकर मोबाइल का पासवर्ड लेकर यशवंत के  जिला सहकारी बैंक खाते से चार अलग-अलग यूपीआई ट्रांजेक्शन के जरिए 14,870 रुपए निकाल लिए।

इधर पंडरी इलाके में बाइक सवार युवकों ने पलक जायसवाल का मोबाइल लूट कर फरार हो गए। घटना 21 अप्रैल की रात करीब 8 बजे दलदल सिवनी इंडियन पेट्रोल पंप के पास की गताई गई है। जहां अज्ञात बाइक सवार ने उनके हाथ से मोबाइल झपट लिया। मोबाइल की कीमत  12,500 रुपए बताई जा रही है। पीडि़ता ने कुछ दूर तक आरोपियों का पीछा किया लेकिन  आरोपी का पता नहीं पाया। इसके बाद उसने पंडरी थाना जाकर इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

वहीं एलआईसी कॉलोनी मोवा निवासी धनंजय के साथ भी झपटमारी की घटना हुई। 21 अप्रैल की सुबह  7 बजे वीआईपी तिराहा शंकर नगर रोड के पास मॉर्निंग वॉक के दौरान बाइक सवार धीरज सोनकर ने उनके हाथ से मोबाइल छीन लिया और फरार हो गया। तीनों मामलों में पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


अन्य पोस्ट