रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 29 अप्रैल। ईडी ने सोमवार को कुरूद धमतरी में की गई छापेमारी पर अधिकृत बयान जारी किया है। ईडी ने भूपेंद्र चंद्राकर, रौशन चंद्राकर गोपाल गांधी के ठिकानों में 15 घंटे से अधिक छानबीन की थी।
प्रवर्तन निदेशालय, रायपुर क्षेत्रीय कार्यालय ने कहा कि अभनपुर, रायपुर, धमतरी और कुरुद में स्थित 8 ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया। यह अभियान भारतमाला योजना के तहत रायपुर-विशाखापत्तनम राजमार्ग परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण के बदले अवैध रूप से मुआवज़ा प्राप्त करने के मामले में चलाया गया था। तलाशी अभियान के दौरान, 66.9 लाख रुपये की भारतीय मुद्रा, 37.13 किलोग्राम वजऩ की चांदी की ईंटें और अन्य चांदी की वस्तुएं, डिजिटल उपकरण और विभिन्न आपत्तिजनक दस्तावेज़ ज़ब्त किए गए।
ईडी ने पीएमएलए, 2002 के तहत जांच तब शुरू की, जब एसीबी/ईओडब्ल्यू, रायपुर ने अभनपुर, रायपुर के तत्कालीन (राजस्व) निर्भय साहू और अन्य लोगों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 और आईपीसी, 1860 की विभिन्न धाराओं के तहत एक स्नढ्ढक्र दर्ज की थी। एफआईआर में आरोप लगाया गया था कि आरोपियों ने सरकारी अधिकारियों के साथ मिलीभगत करके, रायपुर-विशाखापत्तनम राजमार्ग परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण से संबंधित आधिकारिक भूमि अभिलेखों में हेरफेर और जालसाज़ी करके अवैध मुआवज़ा प्राप्त किया था।
ईडी की जांच में पता चला कि आरोपियों ने कुछ सरकारी कर्मचारियों और अन्य व्यक्तियों के साथ आपराधिक साजि़श रचकर, धोखाधड़ी से अतिरिक्त मुआवज़ा प्राप्त किया। उन्होंने ऐसा तब किया, जब एनएचएआई, रायपुर द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग अधिनियम, 1956 की धारा 3 के तहत अधिसूचना जारी की जा चुकी थी; इसके बावजूद उन्होंने जानबूझकर भूमि का स्वामित्व हस्तांतरित किया और धारा 3ष्ठ के तहत अधिसूचना जारी होने से पहले भूमि के कई छोटे-छोटे टुकड़े (होल्डिंग्स) बना लिए। जांच में यह भी सामने आया कि संशोधित/हेरफेर किए गए खसरा अभिलेखों के आधार पर मुआवज़ा स्वीकृत और वितरित किया ।