रायपुर
मंत्रालय में सांप घुसा, हडक़ंप
29-Apr-2026 5:46 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 29 अप्रैल। मंत्रालय महानदी भवन में अब से कुछ देर पहले सांप घुस आने से हडक़ंप मच गया। सांप, भूतल स्थित नगरीय प्रशासन विभाग के अनुभाग कक्ष में घुस आया। सांप कुर्सी टेबल के नीचे से भारी भरकर आलमारियों की ओट में छिप कर घुस गया। इसके बाद पूरे कक्ष में हडक़ंप मच गया।घबराई महिला कर्मचारी कक्ष से बाहर निकल भागीं।पुरूष ,सांप को निकालने में जुटे रहे। पकड़े न जाने पर अंतत: उसे अलमारी के पास डंडे से मार दिया गया। तब जाकर कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।
इस बीच बताया गया है कि सांप को मारना एक गंभीर अपराध है और इसके लिए वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 के तहत उसे पकड़ता है या उसे नुकसान पहुँचाता है, तो उसे 3 से 7 साल तक की जेल और कम से कम 25,000 रुपये तक का जुर्माना (या दोनों) हो सकता है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे



