रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 29 अप्रैल। न्यू राजेंद्र नगर के अमलीडीह स्थित ला विस्टा कॉलोनी में चोरी का मामला सामने आया है। घर के बेडरूम में रखे आलमारी से सोने के जेवर और नगदी सहित करीब 5.60 लाख रुपए की चोरी हो गई। मकान मालिक ने घर में काम करने वाली नौकरानियों पर संदेह जताया है।
इसकी रिपोर्ट पंकज चुघ ने तेलीबांधा थाना में दर्ज कराया है। उसने बताया कि रवि भवन में उसका मोबाइल स्पेयर्स पार्ट्स की दुकान है। और अपने परिवार के साथ बंगला नंबर 25, ला विस्टा कॉलोनी में रहता है। 25 अप्रैल को वह दुकान पर था। उसकी पत्नी बाजार के काम से बाहर गई हुई थी। घर पर उस समय नौकरानी और परिवार के अन्य सदस्य मौजूद थे। रात में घर लौटने पर पत्नी ने आलमारी का ताला नहीं खुलने की जानकारी दी।
अगले दिन शाम जब पति-पत्नी ने आलमारी खोलने का प्रयास किया, तो चाबी मुड़ी हुई मिली।
काफी मशक्कत के बाद ताला खुला तो अंदर रखा सोने के जेवर और नगदी गायब थे। चोरी गए सामान में 10-10 ग्राम के 2 सोने के सिक्के, 5-5 ग्राम के 4 सिक्के, एक सोने की चैन और 60 हजार रुपए नकद शामिल हैं। चोरी गए सामान की कीमत 5-60 लाख रूपए बताया गया है। इस बारे में घर में पूछताछ करने पर कोई जानकारी नहीं मिली। इस पर परिवार ने घर में काम करने वाली दो नौकरानियां—खुशी महानंद और डिगेश्वरी निषाद उर्फ माया पर चोरी का संदेह जताया। घटना के समय दोनों घर पर मौजूद थीं। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 306 का अपराध दर्ज किया है। पूछताछ कर मामले में जांच की जा रही है।


