रायपुर

कुम्हारी ब्लॉक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध
28-Apr-2026 9:17 PM
कुम्हारी ब्लॉक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध

आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने का मामला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुम्हारी, 28 अप्रैल। पाटन विधायक एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के संबंध में आपत्तिजनक एआई जनरेट वीडियो पोस्ट करने वाले के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुम्हारी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कुम्हारी थाने पहुंचकर नारेबाजी की और थाना प्रभारी को एक ज्ञापन सौंपा।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस वीडियो के माध्यम से जो पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है यह कतई बर्दाश्त नही किया जाएगा यह एक सुनियोजित साजिश है।

यह कृत्य न केवल  व्यक्तिगत छवि को धूमिल करने का सुनियोजित प्रयास है बल्कि सामाजिक वैमनस्यता फैलाने राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित वातावरण को बिगाडऩे एवं आम जनमानस को गुमराह करने का भी कुत्सित प्रयास है।  उन्होंने मांग की है कि शीघ्र ही उस आई डी को सभी जगह से बेन कर दिया जाय एवं जिसने भी इस तरह का अपराध किया है उसे शीघ्र गिरफ्तार कर कानूनी कार्यवाही की जाय अन्यथा ब्लॉक कॉंग्रेस कमेटी कुम्हारी के कार्यकर्ता उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

प्रदर्शन करने वालों में ब्लॉक कॉंग्रेस कमेटी कुम्हारी के अध्यक्ष मनहरण यादव, प्रमोद राजपूत, राजेश्वर सोनकर, ओमनारायण वर्मा,रमाशंकर शुक्ला, रोहित कुर्रे, युवराज साहू, गिरीश देवांगन, विनोद साहू, भूपेंद्र पटेल, थनेश पटेल, ओमप्रकाश यादव, अंचल गुप्ता, लेखराम साहू, सुनील शुक्ला, काजू भाई, अनूप शुक्ला, प्रकाश गज्जर, विजय वर्मा, देवेंद्र साहू, अमर यादव, किशोर सोनकर, रामकुमार चक्रधारी, लक्ष्मी नारायण मार्कण्डेय,कांति साहू, दीपक साहू, तेजप्रताप ध्रुव, जानकी ध्रुव, रीना साहू, ललिता ध्रुव, लता खैरवार, सीता साहू, लीला साहू, सरोज लहरी, आशा, जया, राखी बंजारे, रेखा बंजारे एवं संगीता सुल्तान शामिल थे।


अन्य पोस्ट