रायपुर
अस्पताल की मशीन से ओरिजनल पार्ट्स निकाल, 4 लाख की धोखाधड़ी
28-Apr-2026 7:00 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 28 अप्रैल। अस्पताल में उपयोगी मशीन से ओरिजनल पार्ट्स निकाल कर डुप्लीकेट लगा 4 लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस के अनुसार श्रीमेडिशाइन अस्पताल में यह धोखाधड़ी 10 अप्रैल को हुई। इंस्टा कार्ड सर्विस के सेल्समैन विजय कुमार महतो 26 10 अप्रैल की शाम अस्पताल की मशीन में नए उपकरण लगाने आया था। उसने मशीन के ओरिजनल पार्ट्स निकाल कर डुप्लीकेट लगा दिया। इसका खुलासा होने पर अस्पताल प्रबंधन की ओर से बालेंदु शेखर पांडे 28 की रिपोर्ट पर पुलिस ने कल शाम धारा 318-4 का मामला दर्ज किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


