रायपुर

भाजपा सरकार दल बदल कानून का मजाक उड़ा रही है- आप
28-Apr-2026 6:59 PM
भाजपा सरकार दल बदल कानून का मजाक उड़ा रही है- आप

पाठक के निवास में गद्दार लिखा आप कार्यकर्ताओं ने

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 28 अप्रैल। भय, प्रलोभन,सत्ता सुख के लालच के माध्यम से तोडक़र दलबदल कराते हुए आप पार्टी के राज्यसभा सांसदों को भाजपा का सदस्य घोषित किया जा रहा है। इसके लिए प्रधानमंत्री, गृह मंत्री से लेकर जिम्मेदार केंद्रीय मंत्री इस प्रक्रिया में शामिल है। आम आदमी पार्टी के कर्मचारी विंग के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार झा ने कहा है कि दलबदल कानून बनाने का मूल उद्देश्य किसी भी राजनीतिक दल में तोडफ़ोड़ कर अपने दल में भय प्रलोभन पद प्रतिष्ठा प्रदान कर जनप्रतिनिधियों के खरीदी बिक्री पर रोक लगाना था। किंतु वर्तमान में आप  के सात राज्यसभा सदस्य के मामले में केंद्र की भाजपा सरकार खुले आम दलबदल को संरक्षण दे रहे हैं।

आप पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष उत्तम जायसवाल, प्रमुख प्रवक्ता सूरज उपाध्याय, कोषाध्यक्ष मुन्ना बिसेन, महिला उपाध्यक्ष दुर्गा झा अनु जाति  के प्रदेश अध्यक्ष परमानंद जांगड़े, नंदन कुमार सिंह, कुलदीप खनूजा अजीम खान सागर क्षीरसागर शिव शर्मा इमरान खान पी एस पन्नू, राज शर्मा आदि ने दलबदल कानून की खुलेआम धज्जियां उड़ाने के लिए केंद्र सरकार की निंदा की है। श्री झा ने बताया है कि छत्तीसगढ़ में दल बदल के कारण आप कार्यकर्ता आम जनता में भाजपा एवं दलबदलू नेताओं के प्रति व्यापक आक्रोश है। इसका परिणाम मुंगेली में डॉ संदीप पाठक के निवास में गद्दार लिखा गया है।


अन्य पोस्ट