रायपुर
सीई ने निर्माणाधीन जलागार का किया निरीक्षण
28-Apr-2026 6:58 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 28 अप्रैल। निगम के मुख्य अभियंता संजय बागड़े ने गुढिय़ारी दीक्षानगर ठक्करबापा वार्ड में निर्माणाधीन जलागार के निर्माण की प्रगति का निरीक्षण किया। उनके साथ जोन कमिश्नर अंशुल शर्मा भी रहे। बागड़े ने जलागार निर्माण की स्ट्रेन्थ की रिपोर्ट पर संतोष व्यक्त किया। और निर्माण कार्य में तराई कार्य अच्छी तरह सतत मॉनिटरिंग करके करवाने वहाँ तत्काल बोर खनन कार्य करवाने के निर्देश दिए। इसके बाद शिवानंद नगर में निर्माणाधीन महतारी सदन के निर्माण की प्रगति देखी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


