रायपुर
छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर, 28 अप्रैल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने मंगलवार को ईडी की कार्रवाई, उर्वरक की कमी पर भाजपा , और सरकार को घेरा है।उन्होंने पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के चचेरे भाई पर ईडी की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं, और उन्होंने जुबान बंद करने की कोशिश करार दिया है।
बैज ने मीडिया से चर्चा में भारतमाला घोटाले के संदर्भ में छापेमारी की बात कही जा रही है, लेकिन कई बड़े मामलों में भाजपा में शामिल होने वालों को क्लीन चिट मिल जाती है। ऐसे में अजय चंद्राकर के भाई यहां ईडी की कार्रवाई पर सवाल खड़े होते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विधानसभा में तीखे सवाल उठाने के कारण ही उनके खिलाफ यह कदम उठाया गया है।
अडानी पावर के लिए..
बैज ने आरोप लगाया कि अडानी पावर को पानी सप्लाई करने के लिए आरंग ब्लॉक के महानदी क्षेत्र (चिखली और समोदा घाट) से रायखेड़ा तक करीब 45 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई जा रही है। इसके लिए किसानों के खेतों में जबरन खुदाई, मेड़ और पेड़ों की कटाई की जा रही है। किसानों को न मुआवजा दिया गया और न ही उनकी सहमति ली गई। विरोध करने वालों को धमकाने के भी आरोप लगाए गए हैं।
राजधानी में बढ़ते अपराध पर चिंता
बैज ने राजधानी में बढ़ते अपराधों पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि चाकूबाजी की घटनाओं में एक युवक की हत्या और एक नाबालिग के घायल होने की घटना सामने आई है। कमिश्नरी प्रणाली लागू होने के बावजूद अपराधों पर नियंत्रण नहीं हो पा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस अपराध रोकने के बजाय केवल चालान और वसूली में व्यस्त है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि राजधानी में लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाएं सरकार की विफलता को दर्शाती हैं।


