रायपुर
बैंक कर्मियों का वेतन बढ़ाने वित्त मंत्रालय ने दिए निर्देश
27-Apr-2026 8:25 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 27 अप्रैल। राष्ट्रीयकृत बैंकों के कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है। कर्मचारी संगठनों के स्थानीय नेताओं ने ‘छत्तीसगढ़’ को बताया कि सैलरी में बढ़ोतरी की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। शेष डिटेल का हम इंतजार कर रहे हैं। केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को निर्देश दिया है कि वे 13 वें द्विपक्षीय वेतन समझौते के लिए बातचीत जल्द शुरू करें और इसे तय समय के अंदर पूरा करें।
उधर भाषा की एक रिपोर्ट के अनुसार, सरकार ने साफ कहा है कि यह पूरी प्रक्रिया अधिकतम 12 महीनों के भीतर पूरी कर ली जानी चाहिए। इसका मतलब है कि बैंक और कर्मचारी संगठनों के बीच वेतन बढ़ाने को लेकर बातचीत जल्द शुरू होगी और तय समय में इसका फैसला भी आ जाएगा
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


