रायपुर

राह चलते से लूट, शराब दुकान के सामने से बाइक भी पार
27-Apr-2026 8:24 PM
राह चलते से लूट, शराब दुकान के सामने से बाइक भी पार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 27 अप्रैल। राजधानी के सरस्वती नगर, सिविल लाइन और गुढिय़ारी इलाके में लूट, झपटमारी और वाहन चोरी के तीन अलग-अलग मामले सामने आए हैं। पुलिस ने पीडि़तों की शिकायत पर अलग-अलग मामलों में धारा 309, 304, 305 का अपराध दर्ज किया है।

पुलिस के मुबिक सरस्वती नगर  इलाके के शिवानंद नगर निवासी सुजल लदेर अपने दोस्त वैभव यादव के साथ रविवार की रात 2.40 बजे स्कूटी से घर लौट रहे थे। इस बीच जब वे कुकुरबेड़ा गुरुद्वारा के पास पहुंचे तो वहां पर तीन अज्ञात युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने चाकू दिखाकर दोनों को धमकाया और मारपीट करते हुए लूटपाट की। इस दौरान एक आरोपी ने वैभव के जांघ में चाकू मार दिया। जिससे वह घायल हो गया। बदमाशों ने सुजल के गले से चांदी की चेन और वैभव का आधार कार्ड लूट लिया। घटना के दौरान आरोपी एक-दूसरे को चीकू, भोलू और आकाश नाम से पुकार रहे थे। घटना के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए थे, पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर आकाश नायक उर्फ जेडी सहित दो नाबालिगों को गिरफ्तार किया।

हमले में सुजल और उसके साथी को चोटे आई। उधर सिविल लाइन इलाके में उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद निवासी जो वर्तमान में देवेंद्र नगर में रहने वाले नारायण सिंह के साथ झपटमारी हो गई। रविवार को नारायण पैदल जा रहा है। इसी दौरान जिला न्यायालय गेट नंबर 2 के पास पीछे से आए बाइक सवार अज्ञात लडक़े ने उनके हाथ से मोबाइल फोन झपट लिया और फरार हो गया। जिसकी कीमत लगभग 8 हजार है। पीडि़त ने बताया कि अज्ञात युवक की बाइक पर नम्बर प्लेट नहीं था। जिस कारण गाड़ी की पहचान नहीं कर पाया।

वहीं गुढिय़ारी के गोकुल नगर निवासी वीरेंद्र सिंह, जो ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं, ने अपनी बाइक चोरी होने की रिपोर्ट थाना में दर्ज कराई है। उसने बताया कि शनिवार 9 बजे वह टाटीबंध चौक स्थित शराब दुकान गया था। जहां उसने अपनी बाइक वहीं सडक़ किनारे खड़ी कर शराब लेने चला गया। वापस लौटने पर बाइक गायब था। उन्होंने आसपास काफी तलाश की, लेकिन वाहन का कोई सुराग नहीं मिला।

पुलिस ने शिकायतों पर तीनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


अन्य पोस्ट