रायपुर

बीमा पॉलिसी रिन्यूअल के नाम पर 55 हजार का फ्रॉड
27-Apr-2026 8:22 PM
बीमा पॉलिसी रिन्यूअल के नाम पर 55 हजार का फ्रॉड

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 27 अप्रैल। राजधानी के न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में एक फल व्यवसायी के साथ बीमा पॉलिसी रिन्यूअल के नाम पर 55 हजार रुपए की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पीडि़त ने मामले की शिकायत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर दर्ज कराई।

मिली जानकारी के अनुसार, अमलीडीह स्थित शिव विला गली नंबर 5 में रहने वाले भरत लाल वाधवानी, जो कि फल विक्रय का व्यवसाय करते हैं, को 16 अप्रैल की शाम 5 बजे एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को बीमा कंपनी का प्रतिनिधि बताते हुए कहा कि उनकी ढ्ढष्टढ्ढष्टढ्ढ प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी नुकसान में जा रही है और उसकी पूरी जानकारी उनके पास है। उसने उसको किसी बांड पेपर के बारे में कहा कि यदि वे पॉलिसी से संतुष्ट नहीं हैं तो ऑनलाइन कंज्यूमर कोर्ट में शिकायत कर पैसा वापस ले सकते हैं। ठग ने विश्वास में लेने के लिए खुद ही ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने की बात कही और एक फर्जी शिकायत नंबर भी दे दिया। इसके बाद 24 अप्रैल को भरत लाल को अलग-अलग मोबाइल नंबरों से कॉल किया गया। जिसमेें एक ने अपना नाम विजय गिलानी बताते हुए कंज्यूमर कोर्ट से होने की बात कही। जिसके बाद अज्ञात ने उसे पॉलिसी लॉस में होने की बात कहकर उसे बदलने की सलाह दी। साथ ही फ्रीजिंग अमाउंट और फ्रीजिंग कोड लेने की बात कही गई।

कुछ देर बाद वरुण नाम के व्यक्ति ने कॉल किया और कहा कि शिकायत उनके पास आई है तथा पॉलिसी बदलने के लिए 55 हजार रुपये जमा करने होंगे। जिस पर भरत ने उस पर भरोसा कर लिया। जिसके बाद से व्हाटसअप पर एक लिंक भेजा।

जैसे ही भरत ने लिंक पर क्लिक किया, उसके बाद उसके स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, न्यू राजेंद्र नगर शाखा स्थित खाते से 55 हजार रुपए कट गए। ठगी होने पर उसने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई। अज्ञात आरोपियों ने अपनी पहचान छुपाते हुए बीमा पॉलिसी रिन्यूअल के नाम पर धोखाधड़ी की और आर्थिक नुकसान पहुंचाया।

 पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


अन्य पोस्ट