रायपुर
रायपुर, 27 अप्रैल। आर्ट होम संस्था द्वारा प्रेस क्लब के सहयोग से 1 मई से 31 मई तक का ग्रीष्मकालीन महिला एवं बाल चित्रकला शिविर का प्रेस क्लब परिसर में आयोजित किया गया है। शुभारंभ। इच्छुक प्रशिक्षणार्थी निम्न समयावधि में प्रात: 8 बजे से 9.30 बजे के मध्य अपना पंजीयन करवा सकते है ।
यह शिविर मीडिया परिवार एवं निर्धन वर्ग के बच्चो के लिए नि:शुल्क रखा गया हैं। चित्रकला शिविर में मूलरूप से चित्रकला की बेसिक जानकारी दी जाएगी और इसके अतरिक्त रेखांकन व पोस्टर कलर, एक्रेलिक कलर, फेब्रिक कलर, ऑयल पेस्टल कलर एवम सॉफ्ट पेस्टल कलर के साथ साथ वेस्ट से बेस्ट एवम फ्लावर पाट, सिरेमिक डिजाइन आदि सिखाया जाएगा। शिविर के अंत में बच्चो के बनाए पेंटिंग की प्रदर्शनी लगाई जाएगी और उन्हें आर्ट होम द्वारा प्रशस्ति पत्र वितरित किए जाएंगे।
चित्रकला से संबंधित आवश्यक सामग्री प्रशिक्षु स्वयं लावेंगे एवम एवम प्रशिक्षण समाप्ति के बाद नित्य उनके पालक बच्चो को समय पर उपस्थित होकर बच्चो को ले जाएंगे। रविवार को शिविर बंद रहेगा।
चित्रकला शिविर में मुख्यरूप से क्रमश: वरिष्ठ चित्रकार, नरेश वाढेर, जयश्री भगवानानी, सुनीता द्विवेदी , सुजाता राजीमवाले,दीपिका सिंह बैश, रजनीश वर्मा, आदि वरिष्ठ कलाकार प्रशिक्षण देंगे।


