रायपुर

फेडरेशन ने 2 फीसदी डीए देने साय-शील को लिखा पत्र
27-Apr-2026 8:19 PM
फेडरेशन ने 2 फीसदी डीए देने साय-शील को लिखा पत्र

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 27 अप्रैल। 2 प्रतिशत महंगाई भत्ते केंद्र की घोषणा के बाद छत्तीसगढ़ में भी मांग शुरू हो गई है। अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन ने सीएम विष्णु देव साय और सीएस विकास शील को पत्र लिखकर एरियर्स समेत डीए की मांग की है। बता दें कि केंद्रीय कर्मचारियों को म?ई में देर वेतन के साथ डीए डीआर का भुगतान हो जाएगा।

संयोजक कमल वर्मा ने कहा कि  भारतीय जनता पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में प्रदेश के शासकीय सेवकों को केंद्र के समान महंगाई भत्ता एरियर सहित प्रदान करने का वादा किया है। वर्तमान में प्रदेश के कर्मचारियों को 58 प्रतिशत महंगाई भत्ता प्राप्त हो रहा है, जो केंद्र सरकार की दर से 2 प्रतिशत कम है। अत: प्रदेश के शासकीय सेवकों को शासन से शीघ्र महंगाई भत्ता स्वीकृत होने की अपेक्षा है।

अवगत कराना है कि केंद्र सरकार द्वारा 2 प्रतिशत महंगाई भत्ता 01 जनवरी 26 से स्वीकृत किया जा चुका है। वर्तमान में बढ़ती महंगाई के कारण शासकीय सेवकों एवं पेंशनरों को अपने परिवार की आवश्यकताओं की पूर्ति में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

आपसे अनुरोध है कि घोषणा पत्र के अनुरूप प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों एवं पेंशनरों को केंद्र के समान लंबित 2 प्रतिशत महंगाई भत्ता एरियर सहित देय तिथि से स्वीकृत करने हेतु आवश्यक निर्देश जारी करने की कृपा करें।


अन्य पोस्ट