रायपुर

राज्य शासन के विरुद्ध दायर मामलों, विवाद के निपटारे के लिए विशेष लोक अदालत अगस्त में
27-Apr-2026 8:18 PM
राज्य शासन के विरुद्ध दायर मामलों, विवाद के निपटारे के लिए विशेष लोक अदालत अगस्त में

रायपुर, 27 अप्रैल। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर तीन दिवसीय विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। इसमें छत्तीसगढ़ शासन के विरुद्ध दायर मामलों का निपटारा होगा। यह विशेष अदालत 21-23 अगस्त को होगी। मुख्य सचिव विकासशील ने सभी विभागीय सचिवों को पत्र लिखकर सुप्रीम कोर्ट में लंबित ऐसे मामलों में सेटलमेंट   अथवा ऐसे मामले जिनमें विवाद को निरंतर रखा जाना आवश्यक न हो इस विशेष अदालत में निराकरण किए जा सकते हैं। सभी सचिव, महाधिवक्ता से संपर्क कर अपने अपने विभागों से संबंधित ऐसे विवाद, याचिका ,पेश कर सकते हैं।


अन्य पोस्ट