रायपुर

रेलवे स्टेशन से पंडरी तक 39 दुकानों पर जुर्माना
27-Apr-2026 8:17 PM
रेलवे स्टेशन से पंडरी तक 39 दुकानों पर जुर्माना

डस्टबिन न रखने और कचरा फैलाने वालों पर कार्रवाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 27 अप्रैल। नगर निगम जोन 2 के स्वास्थ्य विभाग ने स्वच्छता संबंधी जनशिकायत पर कार्रवाई करते हुए रेलवे स्टेशन मार्ग और पुराना पंडरी बस स्टैंड मार्ग स्थित 39 दुकानों पर डस्टबिन नहीं रखने और गंदगी फैलाने के मामले में 10 हजार रुपए का ई-चालान किया गया।

नगर निगम आयुक्त के निर्देश पर जोन 2 के जोन कमिश्नर संतोष पाण्डेय के मार्गदर्शन और जोन स्वास्थ्य अधिकारी रवि लावनिया की मौजूदगी में टीम ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान स्वच्छता दीदियों के सहयोग से दुकानों की साफ-सफाई व्यवस्था की जांच की गई।

निरीक्षण के दौरान जनशिकायत सही पाई गई, जिसके बाद संबंधित दुकान संचालकों पर जुर्माना लगाया गया और भविष्य में स्वच्छता नियमों का पालन करने की सख्त चेतावनी दी गई।

नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि शहर में स्वच्छता बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।


अन्य पोस्ट