रायपुर
अस्पताल में मरीज से मारपीट
27-Apr-2026 8:16 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 27 अप्रैल। गुढिय़ारी स्थित एकतानगर अस्पताल में मरीज के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। इस घटना से इलाके में हडक़ंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, पीडि़़त भंवर प्रताप सिंह अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती थे। इसी दौरान आरोपी जितेंद्र शर्मा और ऋतिक जबरन अस्पताल परिसर में घुस आए। दोनों ने मरीज के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मरीजों और स्टाफ के बीच डर का माहौल देखा गया। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 315(2) और 324(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


