रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 26 अप्रैल। शनिवार को मारपीट के आधा दर्जन मामले दर्ज किए गए। किसी ने मंदिर समिति के हिसाब किताब के विवाद पर तो किसी ने घर के सामने गाली गलौज से मना करने से नाराज़ होकर मारपीट की।
पुलिस के अनुसार शहर के बोरियाखुर्द में कल शाम मंदिर समिति की बैठक हुई। इसमें आम व्यय के हिसाब किताब को लेकर सदस्य जगदीश साहू, भीखम, अशोक व अन्य ने शंकर साहू के साथ गाली गलौज कर मारपीट की । शंकर न शाम टिकरापारा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। चंगोराभाठा यादव पारा निवासी शिवकुटी 70 ने चंद्रकला सिंह राजपूत पर बेटी दामाद को घरेलू बात को लेकर गाली गलौज मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई। मठपुरैना टिकरापारा में कल शाम रामेश्वर निर्मलकर दिलीप रजक के घर के पास गाली गलौज कर रहा था। दिलीप के मना करने पर रामेश्वर ने उसके साथ मारपीट की। इसकी दिलीप ने रिपोर्ट दर्ज कराई। इसी तरह से आरंग के बालेश्वर पारा में कल शाम राममोहन लोधी व अन्य ने गोपी जलमतरी के साथ गाली गलौज मारपीट की। अभनपुर के शनिचरी बाजार में देवेन्द्र हरबंश और उसकी मां दशमत बाई ने बड़े उरला निवासी लक्ष्मी शर्मा 45 के साथ पुरानी रंजिश पर जान लेने के साथ मारपीट की।
कूरां के अटल आवास कालोनी में कल देर रात शेख यूनुस व साथियों ने वहां से गुजर रहे धनेंद्र वर्मा 25 का रास्ता रोक कर बिना कारण गाली गलौज की। धनेंद्र के मना करने पर हाथ मुक्का पत्थर से मारपीट की। पुलिस सभी मामलों में धारा 296,351-2,115-2,126-1 के तहत अपराध दर्ज कर जांच कर रही है।
एयरपोर्ट पर यात्री विवाद में आटो चालक का सिर फोड़ा
रायपुर, 26 अप्रैल।माना एयरपोर्ट पर यात्री विवाद में एक आटो चालक जुबेर खान ने दूसरे का सिर फोड़ दिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार यह घटना आज सुबह हुई। किसी यात्री को लेकर दो आटो चालक भिड़ गए। दोनों का विवाद इतना बढ़ा कि एक ने अपने पास रखे कांच की बोतल फोड़ कर दूसरे के बाएं कान के उपर सिर पर हमला कर दिया। इसमें घायल को माना स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक इलाज दिया गया।


