रायपुर

ट्रैफिक चालान भेजना, घरों से गाड़ी उठाना ही पुलिस कमिश्नरी काम हो गया है - कांग्रेस
26-Apr-2026 8:10 PM
ट्रैफिक चालान भेजना, घरों से गाड़ी उठाना ही पुलिस कमिश्नरी काम हो गया है - कांग्रेस

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 26 अप्रैल। रायपुर पुलिस कमिश्नरी वसूली कमिश्नरेट बन गया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि राजधानी की बिगड़ चुकी कानून व्यवस्था को सुधारने के नाम पर सरकार ने राजधानी में पुलिस कमिश्नरी प्रणाली लागू किया था, राजधानी की कानून व्यवस्था में कोई सुधार तो नहीं हुआ। कमिश्नरी प्रणाली लागू होने के कारण नागरिकों की परेशानी जरूर बढ़ गई। अपराध और अपराधी तो बेलगाम है ही अब सडक़ पर पुलिस का चालान नागरिकों में एक नया खौफ पैदा कर रहा है।

 शुक्ला ने कहा कि राजधानी के सभी चौराहे पर  स्टॉप लाइन, जेब्रा क्रासिंग मिट गयी है पुलिस अंदाजन लोगों को लाइन क्रास करने के नाम पर चालान भेज रही है। चालान नहीं पटाने पर गाडिय़ां घरों से उठाई जा रही है।  पुलिस का यह रवैया आपत्तिजनक है।

 शुक्ला ने कहा कि पुलिस की पूरी सक्रियता केवल चालान भेजने और वसूली करने तक है? किसी चौराहे पर लोगों की मदद करते पुलिस का कोई बड़ा अधिकारी कभी नहीं दिखता है।


अन्य पोस्ट