रायपुर
भूमि भवन की रजिस्ट्री पर सेस मंगलवार से खत्म
26-Apr-2026 8:08 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 26 अप्रैल। भूमि, भवन की खरीदी पर रजिस्ट्री में लगने वाला 0.6 प्रतिशत सेस यानी उपकर को खत्म कर दिया गया है। इसे कांग्रेस शासन काल में मितान क्लब को आर्थिक सहायता देने के उद्देश्य से लगाया था। सेस खत्म होने की अधिसूचना
सोमवार को जारी की जाएगी। मंगलवार से होने वाली रजिस्ट्री में लोगों को इसका सीधा फायदा होगा। दावा किया जा रहा है कि एक करोड़ की रजिस्ट्री कराने वालों को 60 हजार रुपए तक का फायदा होगा। बीते बजट सत्र में छत्तीसगढ़ सेस वापसी बिल ध्वनिमत से पारित हुआ था। विधेयक पर राज्यपाल के हस्ताक्षर के बाद शनिवार को इसे प्रकाशन के लिए भेज दिया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


