रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 25 अप्रैल। महंत लक्ष्मी नारायण दास महाविद्यालय में आयोजित समारोह में खेलकूद, एनएसएस, एनसीसी सहित अन्य वर्गों के सफल 271 छात्रों को पुरस्कार प्रदान किए गए।
कार्यक्रम के आरंभ में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ देवशीश मुखर्जी ने संस्थान के विद्यार्थियों की उपलब्धियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इस वर्ष खेलो इंडिया में कराटे पर गोल्ड मैडल भी महाविद्यालय के छात्र ने हासिल किया। मुख्य अतिथि रविवि के कुलपति डॉ शुक्ला ने अगले सत्र से पाँच वर्ष के एकीकृत पाठ्यक्रम बीसीए-एलएलबी शुरू करने कि घोषणा की । साथ ही विश्वविद्यालय में छात्रों के लिए इनोवेशन आइडिया की पहल भी अब सभी महाविद्यालयों तक की जाएगी।
अध्यक्षता करते हुए छत्तीसगढ़ अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा ने कहा कि अब के युवाओं को अपनी ऊर्जा बचाकर रखने की जरूरत है, क्योंकि मोहाइल और रील में उनका बहुत सा समय गुजर जाता है। शिक्षा प्रचारक समिति के अध्यक्ष अजय तिवारी ने कहा कि अगले सत्र से विश्वविद्यालय की प्राविण्य सूची में स्थान बनाने वाले महंत कालेज के छात्रों को 11,111 रुपये का नकद पुरस्कार देने का निर्णय लिया है। कार्यक्रम का संचालन प्राध्यापक डॉ. किरण अग्रवाल ने किया।


