रायपुर
निरंकारी मिशन के शिविर में 190 यूनिट रक्तदान
25-Apr-2026 7:01 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 25 अप्रैल। संत निरंकारी मिशन की शाखा रायपुर ने मानव एकता दिवस के अवसर पर शुक्रवार विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 110 पुरुषों एवं 80 महिलाओं ने रक्तदान किया ।इस शिविर का उद्घाटन रायपुर जिला कलेक्टर गौरव सिंह ने किया । और ब्राह्मण समाज से नीरज शर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित थे।शिविर में पिता-पुत्र, पति और पत्नी एवं भाई बहन की जोड़ी ने रक्तदान कर एक मिसाल कायम की। इसमें आमिर खान और शोएब खान ने भी मानव एकता हेतु सेवाएँ अर्पित की।51 वर्षीय मुरली मोटवानी समेत 12 लोगों ने प्रथम बार रक्तदान किया।इस अवसर पर ब्रांच के जोनल इंचार्ज गुरबक्श सिंह कालरा ने 103 बार मीडिया प्रभारी प्रेम सिंह धामी ने भी 84 बार रक्तदान कर गुरु के आदेश की पालन किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


