रायपुर

प्रत्येक ब्राह्मण का प्रयोग कर सनातनी, रामराज्य की स्थापना हेतु करें कार्य -मिश्रा
25-Apr-2026 7:01 PM
प्रत्येक ब्राह्मण का प्रयोग कर सनातनी, रामराज्य की स्थापना हेतु करें कार्य -मिश्रा

रायपुर, 25 अप्रैल। भगवान परशुराम प्राकट्य  पखवाड़े के तहत अमलेश्वर शर्मा भवन में  महोत्सव मनाया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि  एकता मंच अध्यक्ष देवेश मिश्रा ने कहा कि ब्राह्मणों का कर्तव्य है किन्हीं नेताओं अथवा पार्टियों के अनुगामी न बनकर भगवान परशुराम द्वारा प्रदत्त बुद्धि,ज्ञान व शक्तियों का प्रयोग कर सर्वत्र खुशहाली,सुख-शांति समृद्धशाली, सनातनी अर्थात रामराज्य की स्थापना हेतु कार्य करें। सभा को राजेश शर्मा,रत्ना शर्मा,गणेश प्रसाद शर्मा, वैभव शास्त्री, सुनील शर्मा ने भी सम्बोधित किया। संचालन मोहित शर्मा एवं समापन आभार  गोपाल शर्मा ने किया।कार्यक्रम के अंत में संजय शर्मा की स्मृति में रामचरित मानस ग्रन्थ अतिथियों को भेंट किया गया। इस कार्यक्रम में कवर्धा, दुर्ग,भिलाई,रायपुर सहित आसपास के ब्राह्मण परिवार के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट