रायपुर

शिवरीनारायण में 9 दिवसीय श्रीराम कथा 27 से
25-Apr-2026 7:00 PM
शिवरीनारायण में 9 दिवसीय श्रीराम कथा 27 से

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 25 अप्रैल। 27 अप्रैल से 5 मई तक शिवरीनारायण में दिवसीय भव्य श्रीराम कथा का आयोजन होने जा रहा है।

यह आयोजन तुलसी पीठाधीश्वर पद्मविभूषण जगदुरु रामानंदाचार्य स्वामी श्री रामभद्राचार्य  के सान्निध्य में संपन्न होगा। कथा का वाचन प्रतिदिन शाम 4:00 बजे से 6 बजे तक होगा।

राजधानी में आयोजित प्रेसवातों में डॉ. अशोक हरिवंश एवं विशाल खंडेलवाल ने बताया कि कथा  हरिवंश  आश्रम, तेंदआ घाम, करियारी (शिवरीनारायण) में होगी।

स्वामी श्री रामभद्राचार्य जी महाराज 22 भाषाओं के विद्वान, 250 से अधिक ग्रंथों के रचयिता तथा ज्ञानपीठ एवं साहित्य अकादमी सहित अनेक प्रतिष्ठित सम्मानों से अलंकृत हैं। वे दिव्यांग विश्वविद्यालय के आजीवन कुलाधिपति भी हैं।

इस आयोजन को सामाजिक समरसता के संदेश के साथ जोड़ा गया है। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न वगों को विशेष रूप से सम्मानित अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जाएगा। एक दिन दिव्यांगजनों, एक दिन रक्तदाताओं, एक दिन कुष्ठ रोगियों तथा एक दिन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को समर्पित रहेगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह,  सासंद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक अनुज शर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधियों और गणमान्य व्यक्तियों के शामिल होने की संभावना है।इसके अतिरिक्त 27 एवं 28 अप्रैल को वासुदेवानंद सरस्वती के आगमन की संभावना है। किन्नर अखाड़ा से कौशल्या नंद गिरी  भी कार्यक्रम में 2-3 दिनों तक सहभागिता करेंगी। जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल के मीडिया सलाहकार रमाकांत पांडेय  7 दिनों तक उपस्थित रहेंगे। साथ ही प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के नायक मंगल पांडे

के परिवार से पद्मश्री उमाशंकर पांडेय  के भी शामिल होने की सूचना है।

जगदुरु रामभद्राचार्य जी महाराज ने अपने वक्तव्य में स्पष्ट किया है कि वे उसी मंदिर में आ रहे हैं, जिस स्थान और संपोषण उन्होंने स्वयं किया है।


अन्य पोस्ट