रायपुर

सीएम साय से मिले जापानी प्रतिनिधि, निवेश, तकनीकी सहयोग और औद्योगिक विस्तार पर चर्चा
25-Apr-2026 6:36 PM
सीएम साय से मिले जापानी प्रतिनिधि, निवेश, तकनीकी सहयोग और औद्योगिक विस्तार पर चर्चा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 25 अप्रैल मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज निवास कार्यालय में जापान से आए प्रतिनिधिमंडल ने  छत्तीसगढ़ में निवेश की संभावनाओं, औद्योगिक विकास और तकनीकी सहयोग के विभिन्न आयामों पर विस्तार से चर्चा की।

मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर अपने जापान प्रवास का उल्लेख करते हुए कहा कि जापान तकनीकी दृष्टि से अग्रणी देश है और वहां की उन्नत विशेषज्ञता का लाभ छत्तीसगढ़ के औद्योगिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

जापानी  प्रतिनिधियों ने छत्तीसगढ़  की नई औद्योगिक नीति की सराहना करते हुए कहा कि राज्य में निवेश के लिए अनुकूल और पारदर्शी वातावरण तैयार हुआ है, जिससे उद्योगों के विस्तार के लिए बेहतर संभावनाएं उपलब्ध हो रही हैं। प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश में अपने निवेश को और बढ़ाने की इच्छा भी व्यक्त की।

इस अवसर पर विधायक अनुज शर्मा, मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद, एफसेनल के डायरेक्टर  युकीहिरो मोमोसे, कोनोइके ट्रांसपोर्ट के एक्जीक्यूटिव ऑफिसर  तोशीहीरो फूजीवारा, एफएसएनएल के मैनेजिंग डायरेक्टर सुनील कुमार दीक्षित तथा हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड के पूर्व सीएमडी  के. डी. दीवान उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट