रायपुर

घर से जेवर नगदी और पार्किंग से बाइक पार
24-Apr-2026 7:38 PM
 घर से जेवर नगदी और पार्किंग से बाइक पार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 24 अप्रैल। सरस्वती नगर और मुजगहन इलाके में दो अलग-अलग मामलों में अज्ञात चोरों ने घर और पार्किंग को निशाना बनाकर नगदी व बाइक पर हाथ साफ किया है। सरस्वती नगर इलाके  में सूने मकान से 37 हजार के जेवर और नगदी वहीं कमलविहार से पार्किंग में रखी बाइक पार हो गई।

पुलिस के मुाताबिक सरस्वती नगर के बीएसयूपी कॉलोनी निवासी माधुरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि एक माह पूर्व वह अपनी मौसी के घर गई हुई थी। इसी दौरान उसके पिता भी घर में ताला लगाकर काम पर चले गए। जो रात 9 बजे लौटे तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ। अंदर जाकर देखा तो कमरे में रखे आलमारी से चांदी के पायल और 28,700 रुपए नगद नहीं थे। आसपास पूछताद करने पर भी इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। उसे कोई अज्ञात चोर चुरा ले गया। चोरी गए सामान की कीमत 37,200 रुपए बताया गया है।

वहीं कमल विहार सेक्टर 8 में रहने वाले कोमल ने मुजगहन थाना में बाइक चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि 9 अप्रैल की रात बाइक सीजी10 एपी 5542 को फ्लैट के नीचे पार्किंग में खड़ा कर हैंडल लॉक किया था। अगले दिन शाम को नीचे आने पर बाइक वहां नहीं था। आसपास तलाश करने के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला। दोनों ही मामलों में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


अन्य पोस्ट