रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 24 अप्रैल। टिकरापारा इलाके में बीती रात किराएदारों और मकान मालिक के बीच विवाद हो गया। घटना रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है। मकान मालिक और किराएदार अपने -अपने में थे। इसी दौरान किसी ने घर में लगे मोटर पंप को चालू कर दिया था। जिससे टंकी का पानी बाहर नाली में बह रहा था। जिसे लेकर मकान मालिक ने किराएदारों को फटकार लगाई। इस बात से खफा किराएदार सडक़पर आकर मकान मालिक के साथ गाली गलौज करने लगे। जिसे मना करने पर दोनों के बीच विवाद होने लगा। इसके बाद देखते ही देखते दोनों हाथपाई पे उतारू हो गए। और हाथ मुक्कों से एक दूसरे के साथ मारपीट की गई। मारपीट का वीडियों भी वायरल हुआ। वीडियों में एक महिला और पुरूष के बीच मारपीट की घटना सामने आई है।
बताया जा रहा है कि पंप बंद करने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। इस बीच किराएदार सूरज सेन, टिकेश्वरी तिवारी और भारती सेन मौके पर पहुंचे और मोहल्ले के बाहर निकल गाली-गलौज करने लगे। मकान मालिक द्वारा गाली देने से मना करने पर आरोपियों ने उसके साथ हाथ मुक्के लात से मारपीट की। इस हमले में दोनों पक्षों को चोटें आई है। इसके अलावा, आरोप है कि टिकेश्वरी तिवारी ने घर में खड़ी एक्टिवा और होंडा साइन बाइक पर तोडफ़ोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया। पीडि़त ने टिकरापारा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


