रायपुर
दो दिनों में 135 वाहनों पर ई चालान भुगतान ना करने पर कार्यवाही
24-Apr-2026 7:33 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 24 अप्रैल। शहर में स्मार्ट सिटी के तहत लगभग सभी मार्गों एवं चौक चौराहे सीसीटीवी कैमरों से लैस हैं। इसके माध्यम से वाहन चालकों में यातायात नियमों के पालन एवं अनुशासन लाने के उद्देश्य से ई-चालान किए जा रहे हैं। जो चालान न्यायालय में पेंडिंग हैं उनके घर पर यातायात पुलिस नोटिस लेकर पहुंच रही है। साथ ही पेंडिंग ई-चालान का निराकरण करवाया जा रहा है । ई चालान का भुगतान नहीं करने पर वाहन जप्त की भी कार्यवाही की जा सकती है।विगत दो दिनों में 135 वाहनो पर कार्रवाई की गई ।
यातायात पुलिस ने कहा है दिसंबर 25 के पूर्व का न्यायालय में ई चालान पेंडिंग है वे 9 मई की लोक अदालत के लिए 5 मई तक रजिस्ट्रेशन करवा लें।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


