रायपुर

पार्षद प्रतिनिधि भी सफाई कर्मी भी वार्ड 15 में बड़ा घालमेल
24-Apr-2026 7:32 PM
पार्षद प्रतिनिधि भी सफाई कर्मी भी वार्ड 15 में बड़ा घालमेल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 24 अप्रैल। वार्डों में सफाई कर्मियों की संख्या और नियुक्ति को लेकर वर्षों से घालमेल जारी है। रजिस्टर में एंट्री कुछ रहती है और पेमेंट उससे कहीं अधिक का लिया जाता है। ऐसी अमुमन शिकायत और खुलासे भी होते रहे हैं। कन्हैयालाल बाजारी वार्ड में न?ए मामला सामने आया है। आरटीआई के तहत मिली जानकारी अनुसार  वर्तमान में पार्षद प्रतिनिधि हेमंत कुमार साहू एक सफाई कर्मचारी भी है। पार्षद प्रतिनिधि का नाम भी सफाई कर्मचारियों की सूची में अंकित है। समझा जा रहा है कि दो वर्ष पहले निगम चुनाव के बाद से हेमंत के नाम से पैसा निकल रहा है।  ऋषि उइके ने वार्ड नंबर 15 के सफाई ठेकेदार के अधीन कार्यरत कर्मचारियों को लेकर  जोन 01 से जानकारी मांगी थी। इसमें कुल कार्यरत कर्मचारियों की संख्या उनके आधार कार्ड एवं विगत तीन माह का हाजिरी रजिस्टर व कर्मचारी की सूची मांगी गई थी । जोन के जन सूचना अधिकारी ने लिखित जवाब दिया है।इसमें वार्ड 15 में कार्यरत सफाई कर्मचारी के आधार कार्ड अलग व्यक्ति के दिये गये सूची अलग व्यक्ति की गई है हाजिरी रजिस्टर में अलग व्यक्तियों के नाम है। इससे प्रतीत होता है कि वार्ड क्रमांक 15 में सफाई ठेकेदार के द्वारा गोलमाल करते हुए  को ग़लत जानकारी दी जा रही है। इसकी जांच की मांग की है।


अन्य पोस्ट