रायपुर

ट्रैवेल्स स्टाफ से मोबाइल और पर्स लूटा
24-Apr-2026 7:31 PM
 ट्रैवेल्स स्टाफ से मोबाइल और पर्स लूटा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 24 अप्रैल। डीडीनगर इलाके में कुशालपुर चौक के पास देर रात झपटमारी हो गई। शीतलापारा कुशालपुर निवासी एक ट्रैवेल्स व्यवसायी ने अपने स्टाफ के साथ हुई लूट की शिकायत दर्ज कराई है। 20 अप्रैल की रात करीब 12 से 12.30 बजे के बीच ट्रैवेल्स स्टाफ हेल्पर भूपेंद्र निषाद और ड्राइवर मोहन शर्मा कुशालपुर-चंगोराभाठा ओवरब्रिज के पास पैदल जा रहे थे। इसी दौरान 3-4 अज्ञात युवक सामने से आए और अचानक झपट्टा मारकर मोहन शर्मा का मोबाइल और पर्स छीनकर फरार हो गए।पर्स में ड्राइविंग लाइसेंस, दो एटीएम कार्ड, श्रम कार्ड सहित अन्य जरूरी दस्तावेज रखे हुए थे। घटना के बाद भूपेंद्र निषाद ने पूरी जानकारी अपने मालिक को दी। इसके बाद 23 अप्रैल को डीडीनगर थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।


अन्य पोस्ट