रायपुर
जांजगीर में घर घुसकर हत्या,गृह मंत्री पॉलिटिकल टूरिज्म पर- बैज
24-Apr-2026 7:30 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर,24 अप्रैल। जांजगीर-चांपा के जैजेपुर में व्यवसायी के घर घुसकर बेटे की हत्या के बाद कांग्रेस ने सरकार को घेरा। प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि अब घर में भी कोई सुरक्षित नहीं। अपराधी बेखौफ, गृह मंत्री पॉलिटिकल टूरिज्म पर हैं। बैज ने कहा कि पिछले ढाई साल में राजधानी में 5 बार फायरिंग, सेंट्रल जेल के सामने गोलीबारी और झारखंड के गैंगस्टर का हमला हो चुका है। प्रदेश में हर दिन 8 रेप, हर दूसरे दिन 3 गैंगरेप हो रहे। रायपुर चाकूपुर बन गया है। कमिश्नरी सिस्टम लागू होने के बाद भी अपराध नहीं रुके। बैज ने आरोप लगाया कि सरकार का रटा-रटाया बयान आता है, ठोस कार्ययोजना नहीं। मुख्यमंत्री को सरकार से मतलब नहीं। उन्होंने पूछा, बिगड़ी कानून व्यवस्था की जवाबदेही कौन लेगा?
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


