रायपुर
7 पुलिसकर्मी कॉप ऑफ द मंथ से सम्मानित
24-Apr-2026 7:29 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 23 अप्रैल। एसएसपी संतोष सिंह के कार्यकाल के बाद राजधानी की पुलिसिंग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने काप आफ द मंथ की शुरुआत की गई है। पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) मयंक गुर्जर द्वारा प्रतिमाह कॉप ऑफ द मंथ पुरस्कार की पहल की है।
इसी क्रम में अप्रैल 2026 के लिए नॉर्थ जोन के विभिन्न थानों के 7 अधिकारी एवं कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य, त्वरित कार्यवाही अपराध नियंत्रण में सक्रिय भूमिका एवं जनसेवा के प्रति समर्पण के आधार पर कॉप ऑफ द मंथ चुना गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


