रायपुर

ललिता प्रेमाम्बा महारानी का पाटोत्सव समारोह
24-Apr-2026 7:28 PM
ललिता प्रेमाम्बा महारानी का पाटोत्सव समारोह

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 24 अप्रैल। पराम्बा भगवती राजराजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी ललिता प्रेमाम्बा महारानी का 21 वां पाटोत्सव समारोह बोरिया कला स्थित शंकराचार्य आश्रम में  डॉ. इंदुभवानंद के मुख्य उपस्थिति में हुआ। भक्तों ने चावल, रोली, कुमकुम, मिष्ठान्न, ऋतुफल आम, सेब, चीकू, केला, आदि विभिन्न द्रव्यों से राजराजेश्वरी का अर्चन किया। चार दिनों से भगवती राजराजेश्वरी की शोभायात्रा का पाटोत्सव समारोह के साथ हुआ।

डॉ. इंदुभवानंद ने कहा कि आज से 20 वर्ष पूर्व वैशाख शुक्ल सप्तमी पुष्य नक्षत्र योग में 2006 को ब्रह्मलीन जगदगुरु ज्योतिष्पीठाधीश्वर एवं द्वारका शारदा पीठाधीश्वर स्वामी स्वरूपानंद ने अपने करकमलों से स्फटिक मणिमय भगवती राजराजेश्वरी का विग्रह स्थापित किया था तथा उनका नाम संस्कार करते हुए  प्रेमाम्बा नाम दिया था। शंकराचार्य महाराज का यह अनुपम उपहार है। समारोह में आचार्य धर्मेंद्र महाराज, महेन्द्र महाराज, दीपक पाण्डेय वैदिक, खिलेश्वर दुबे सहित वैदिक विद्वानों ने मंत्रोच्चार के साथ पूजन संपन्न कराया।


अन्य पोस्ट