रायपुर

महापौर ने क्रिस्ट ग्रीन के ले आउट की जांच के आदेश दिए
23-Apr-2026 7:51 PM
महापौर ने  क्रिस्ट ग्रीन के ले आउट की जांच  के आदेश दिए

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 23 अप्रैल। महापौर श्रीमती मीनल चौबे रामनगर स्थित किस्ट ग्रीन आवासीय परिसर पहुंची। सोसायटी के रहवासियों ने संबंधित बिल्डर के खिलाफ महापौर के समक्ष अनेक शिकायते की। महापौर नेशिकायतो को गंभीरता से लेकर शिकायतो की जांच कर संबंधित बिल्डर पर कड़ी कार्यवाही नगर निगम अधिनियम के अंतर्गत करने के निर्देश दिये। महापौर ने बिल्डर के स्वीकृत अभिन्यास की नियमानुसार जांच करवाकर कडी कार्यवाही के निर्देश दिये है। इस दौरान  उद्यानिकी विभाग अध्यक्ष  भोला राम साहू, जोन 7 जोन अध्यक्ष श्रीमती श्वेता विश्वकर्मा, स्वामी आत्मानंद वार्ड पार्षद  आनंद अग्रवाल उपस्थिति में तत्काल नगर निवेशक  आभास मिश्रा, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तृप्ति पाणीग्रही, ईई नगर निवेश  आशुतोष सिंह, स्वच्छ भारत मिशन नोडल अधिकारी कार्यपालन अभियंता योगेश कडु को भी बुलवाया था। 

हवासियों ने महापौर श्रीमती मीनल चौबे को बताया कि बिल्डर द्वारा छोटा एसटीपी बनाया गया है और एसटीपी में बिना उपचारित किए गंदा पानी गार्डन में डाला जा रहा है। उससे गंदा पानी व बदबू की समस्या बनी हुई है एवं संभावित अस्वास्थ्यकर वातावरण की आशंका परिसर में रहवासियों के मध्य बनी हुई है। महापौर ने इसे गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को शिकायत की जांच कर आवश्यक कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये।


अन्य पोस्ट