रायपुर
मानव एकता दिवस-कल रक्तदान शिविर
23-Apr-2026 7:49 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 23 अप्रैल। संत निरंकारी मिशन बाबा गुरबचन सिंह की स्मृति में कल शुक्रवार को मानव एकता दिवस मना रहा है। मिशन के रायपुर ब्रांच के जोनल इंचार्ज गुरबक्श सिंह कालरा ने बताया कि इस अवसर पर कल विशाल रक्त दान शिविर का आयोजन लाखे नगर स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन पर सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया गया है।देश विदेश कि विभिन्न शाखाओं में भी ये शिविर आयोजित किए जाएंगे। मीडिया प्रभारी प्रेम सिंह धामी ने बताया कि मॉडल ब्लड बैंक मेकाहारा के अनुभवी चिकित्सकों की टीम द्वारा रक्त संग्रहण का कार्य करेगी।उल्लेखनीय है कि संत निरंकारी मिशन रक्त दान के क्षेत्र में सदैव अग्रणी रहा है। जहाँ 4 दशकों से रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किए जाते रहे हैं. विगत वर्षों में आयोजित हजारों रक्तदान शिविरों के माध्यम से अनगिनत जीवनों को नया जीवन प्राप्त हुआ है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


