रायपुर
शहीद अरूण सप्रे को याद किया गया
23-Apr-2026 7:48 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 23 अप्रैल। आज भारतीय वायुसेना के स्क्वाड्रन लीडर टेस्टिंग पायलट रायपुर निवासी शहीद अरूण केशव सप्रे की जयंती पर निगम मुख्यालय सभागार में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। उनके तैल चित्र पर संस्कृति विभाग अध्यक्ष अमर गिदवानी शहीद की धर्मपत्नी श्रीमती मीना ताई सप्रे उनके सुपुत्र मुनेश सप्रे, अपर आयुक्त विनोद पाण्डेय, उपायुक्त जसदेव सिंह बाबरा श्रीमती श्वेता शिंदे सहित अन्य निगम कर्मचारियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


