रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 23 अप्रैल। राजधानी के देवपुरी में चोरी का मामला सामने आया है। जिसमें घर में काम करने वाली नौकरानी घर से 2.50 लाख रूपए लेकर फरार हो गई थी जिसे गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया।
देवपुरी निवासी देवाशीष गुरु ने रिपोर्ट में बताया कि वह काफिला नाम से बैंड संचालित करते हैं। उसकी पत्नी आंचल गेलानी जुबां टे्रनिंग का काम करती है। घर में उसकी बेटी अकेली रहती है। जिसकी देखरेख के लिए फरवरी में महासमुंद जिले के ग्राम भोरिंग निवासी प्रिया ढीढी को 12,000 रुपए मासिक वेतन पर बच्चे की देखभाल और घरेलू कामकाज के लिए रखा था।
इस बीच 21 अप्रैल की शाम 6.15 बजे देवाशीष गुरु अपने दोस्त दोस्त की शादी में बेमेतरा चला गया था। वहीं उनकी पत्नी उसी दिन दोपहर करीब 2. 30 बजे बेटी के साथ शंकर नगर में एक प्रमोशनल शूट के लिए गई हुई थी। उस दौरान घर में नौकरानी प्रिया ढीढी ही थी।
जब शाम को देवाशीष की पत्नी घर लौटीं, तो घर में नौकरानी नहीं थी। और कमरे के दरवाजे खुले हुए थे। बेडरूम की अलमारी खुली हुई थी। पत्नी ने जांच किया तो लॉकर में रखे 2.50 लाख रूपए गायब थे। और नौकरानी का भी कोई अतापता नहीं था। इसके बाद उसने घर में लगे सीसीटीव्ही कैमरा फुटेज चेक किया। जिसमें शाम करीब 6.30 बजे नौकरानी प्रिया ढीढी बेडरूम से पैसो से भरे बाक्ॅस को ले जाते हुए दिखी। इसके बाद उसको फोने लगाने पर उसका मोबाइल भी बंद आ रहा था। देवाशीष ने शादी से लौटने के बाद दूसरे दिन राजेंद्र नगर थाना जाकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को 306 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया।


