रायपुर

पहले जयश्री राम बोलकर चाकू से किया हमला, अब जेल में
23-Apr-2026 7:04 PM
पहले जयश्री राम बोलकर चाकू से किया हमला, अब जेल में

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 23 अप्रैल। हत्या की नीयत से चाकू मारने वाले हमलावर युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार उसने जयश्री राम का जयघोष कर हमला किया था।

टिकरापारा पुलिस के अनुसार गुरुवार को पटेल चौक को निवासी विवेक साहू  35 वर्ष अपने साथियों के साथ इलाके के पटेल चौक झरना कलेक्शन के सामने टिकरापारा में खडा था । उसी दौरान रामा साहू नाम का युवक आया और अपने पेंट की जेब में रखा चाकू को निकाल जय श्रीराम बोलते हुए विवेक की हत्या करने की नीयत से  हमला कर दिया। इस सूचना पर घटना स्थल पहुंचकर पुलिस ने विवेक को उपचार हेतु अस्पताल रवाना किया ।इस घटना पर  धारा 109 दर्ज कर  हमलावर की तलाश शुरू की। देर रात उसे गिरफ्तार कर  कल न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।


अन्य पोस्ट