रायपुर

उज्जैन घूमने गए दंपत्ति के घर 95 हजार की सेंधमारी
23-Apr-2026 7:02 PM
उज्जैन घूमने गए दंपत्ति के घर 95 हजार की सेंधमारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 23 अप्रैल। आदर्श कालोनी सोनडोंगरी के एक सूने मकान में बीती रात सेंधमारी हो गई। अज्ञात चोर ने घर की खिडक़ी तोडक़र कमरे के अंदर रखे आलमारी से 95 हजार के नगदी जेवर पर हाथ साफ कर दिया। जिस समय चोरी हुई, घर के सभी सदस्य महकाल के दर्शन करने उज्जैन गए हुए थे। मकान में ताला लगाकर देखरेख करने पड़ोसी को दिया था।

आदर्श कॉलोनी निवासी सुंदर ने इसकी रिपोर्ट कबीर नगर थाना में दर्ज कराई है। उसने बताया कि 14 अप्रैल को घर में ताला लगाकर वह परिवार के साथ उज्जैन गए हुए थे। इस बीच पड़ोसी को बाहर गेट की चाबी देखरेख के लिए दी थी। इस बीच 17 को पड़ोसी किर्तन कोरटिया ने उसे फोन कर बताया कि उसके घर का दरवाजा खुला हुआ है। खिडक़ी का कांच भी टुटा हुआ है। सूचना मिलने के बाद सुंदर ने घर वापस आकर देखा तो कमरे में सारा सामान बिखरा पड़ा था। कमरे की आलमारी का लाता टुटा और उसमें रखे नगदी और जेवर नहीं थे।

 अन्य कमरे को देखने पर पीछे की खिडक़ी टूटी हुई थी। इससे उसने आशंका जताई कि चोर खिडक़ी तोडक़र अंदर घुस कर वहां से 95 हजार के जेवर,नगदी पर हाथ साफ किया है। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ 305ए 331-4 का अपराध दर्ज किया है। आसपास के लोगों से पूछताछ कर आरोपी की तलाश की जा रही है।


अन्य पोस्ट